बाईक सवार ने मारी टक्कर एक की मौत व दूसरा घायल, घर में मातम का माहौल
बाईक सवार ने मारी टक्कर एक की मौत व दूसरा घायल, घर में मातम का माहौल।
राजेश तिवारी (संवाददाता)
कोन/सोनभद्र- कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला तुमिया में बीते रविवार शाम को प्राथमिक विद्यालय तुमियां के पास कचड़ा घर से टकराकर बाईक सवार महेंद्र गोड़ पुत्र स्व. सतानंद गोंड निवासी तुमियां उम्र लगभग 38 वर्ष की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक चालक की गति इतनी तेज थी कि आगे चल रहे बाईक सवार एक वकील दुद्धी निवासी को तेज टक्कर मारी कि गिरकर वहीं चोटिल हो गये
जिसकी तत्काल वहीं ईलाज की गयी और उसके बाद अपने ईलाज हेतु अपने घर चले गये वहीं दूसरा बाईक सवार महेंद्र को प्राईवेट वाहन से सी. एच. सी कोन ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी कोन को दिया गया तत्पश्चात् थाना प्रभारी कोन द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कारवाई में जुट गयी।
