दो ट्रकों की टक्कर के बाद घंटों रही बाधित रहा आवागमन रॉबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर 10 घंटे लगा रहा जाम
दो ट्रकों की टक्कर के बाद घंटों रही बाधित रहा आवागमन रॉबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर 10 घंटे लगा रहा जाम

संवाददाता मिलिन्द कुमार
घोरावल सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर मुड़िलाडीह गांव के पास शनिवार की देर रात करीब दो बजे दो ट्रकों की जोरदार टक्कर होने से आवागमन बाधित हो गई। घोरावल-रॉबर्ट्सगंज राजमार्ग पर करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया, जो रविवार को सुबह साढ़े दस बजे तक आठ घंटे तक रहा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक ट्रक रेणुकूट से अजमेर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक घोरावल की तरफ से आ रहा था। रेणुकूट से आने वाले ट्रक पर राख और दूसरे पर सिमेंटेड ईंट करकट लदा हुआ था।

घोरावल-रॉबर्ट्सगंज राजमार्ग पर मुड़िलाडीह गांव के पास रात करीब दो बजे दोनों ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे आवागमन बाधित हो गया। रात में आवागमन कम होने से किसी तरह गाड़ियां निकल गई। लेकिन इसके बाद सुबह से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे में दोनों ट्रकों के चालक भी घायल हो गए। एक ट्रक के चालक मिर्जापुर जिला के बेलहरा गांव निवासी लल्लन (52) पुत्र कन्हई को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक अज्ञात ने किसी निजी अस्पताल में उपचार कराया।
