रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 01 नफर हेरोईन तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 01 नफर हेरोईन तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद-

कार्यालय सोनभद्र
आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक-05.05.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त विपिन सिंह उर्फ देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह निवासी हिनौती थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, हाल पता- निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को 35 ग्राम नाजायज हेरोईन की बरामदगी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 339/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 06.05.2024 को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः—
01.विपिन सिंह उर्फ देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह निवासी हिनौती थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, हाल पता- निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष ।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः—
01. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
02. उ0नि0 मायाशंकर शुक्ला थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 पंकज कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 राजकुमार सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
