अब्बास अंसारी ने SC में दायर की याचिका…..

मुख्तार अंसारी के जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी ने अपने पिता के चालीसवां संस्कार में शामिल होने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी है. अब्बास के वकील कपिल सिब्बल ने इस केस पर जल्द सुनवाई की मांग की.इस दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें बताया कि मामला कल यानी सात मई को सुनवाई के लिए लगा है. मुख्तार का चालीसवां भी इसी दिन है.सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार (3 मई) को जेल में बंद अब्बास की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ था. अब्बास एक साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद है. वह फिलहाल यूपी की कासगंज जेल में कैद है. वह अपने पिता की मिट्टी में भी शामिल नहीं हो पाया था. उसने पिता के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी. मुख्तार की मौत की जानकारी भी उसे जेल में ही दे दी गई थी, जिसके बाद वह रोने लगा था.
