क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है…..

सऊदी अरब के एक फैसले के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम में उबाल आने की आशंका बढ़ गई है। आज भी क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दरअसल सऊदी अरब ने ज्यादातर क्षेत्रों के लिए जून में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।इसके बाद आज सोमवार को तेल वायदा में तेजी आई और गाजा युद्धविराम समझौते की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। इससे यह आशंका फिर से बढ़ गई कि प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र में इजरायल-हमास संघर्ष अभी भी बढ़ सकता है। सऊदी अरब के इस तिमाही में ऑयल सप्लाई में कमी के बीच अधिकांश क्षेत्रों के लिए जून ओएसपी बढ़ाने के बाद तेल के दाम ऊपर जाने तय लग रहे हैं।
