अमेठी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नहीं लड़ रहे चुनाव तो क्या बोलीं मेनका…..

अमेठी से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर मेनका गांधी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुझे अमेठी को लेकर कुछ नहीं कहना है.यूपी के सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा, ”मेरी प्राथमिकता औरतों को सुल्तानपुर में घर उपलब्ध करवाना है. मुझे कई विकास से जुड़े काम करने हैं.”हाल ही में कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म करते हुए अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि इससे पहले राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में उतरेंगे. वहीं प्रियंका गांधी को पार्टी रायबरेली से उम्मीदवार बना सकती हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]