भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही….


हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। आज यानी 6 मई को सेंसेक्स 318.53 अंकों (0.43%) की बढ़त के साथ 74,196 पर और निफ्टी 85.75 अंकों (0.38%) की तेजी के साथ 22,561 के लेवल पर खुला है।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 74,359.69 अंक पर और निफ्टी करीब 113 अंक की बढ़त के साथ 22,588.80 अंक पर पहुंच गया।प्रॉफ़िट आइडिया के संस्थापक और प्रबंध निदेशक वरुण अग्रवाल ने कहा, “भारतीय बाज़ारों में सकारात्मक गति एशियाई इक्विटी में रुझान को दर्शाती है, जो उम्मीद के मुताबिक सोमवार को मज़बूती से खुले। यह आशावाद चीन के छुट्टी से लौटने और उम्मीद से कमतर अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट से उपजा है, जिसने फ़ेडरल रिज़र्व दरों में कटौती की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग में अनुबंधों में बढ़त के साथ अमेरिकी स्टॉक वायदा में तेज़ी आई।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]