भारतीय टीम 5 जून से अपना टी20 वर्ल्ड कप का कैंपेन शुरू करेगी….

भारतीय टीम 5 जून से अपना टी20 वर्ल्ड कप का कैंपेन शुरू करेगी. हालांकि, इसमें अभी 4 हफ्ते का समय है, लेकिन बोर्ड तमाम तरह की तैयारियां करने में जुटा हुआ है. बीसीसीआई ने हाल ही में कुछ ऑफिशियल्स को तैयारियों का जायजा लेने के लिए अमेरिका दौरे पर भेजा था.इस दौरे का मकसद टीम इंडिया की प्रैक्टिस और ठहरने जैसी अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में पता लगाना था. अब वर्ल्ड कप के दौरान पहनी जाने वाली जर्सी की तस्वीर सामने आई है. ऐसा दावा है कि कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इसी जर्सी में खेलने उतरेगी.सोशल मीडिया पर वायरल वी शेप गले वाली इस जर्सी पर भारतीय झंडे यानी तीरंगे का स्ट्रिप लगा हुआ है. वहीं इसके बाजू का रंग केसरिया है, जिस पर सफेद स्ट्रिप बने हुए हैं. बात करें, जर्सी के फ्रंट साइड की तो इसका रंग नीला है और इस पर एडिडास और बीसीसीआई को लोगो बना हुआ है. कई फैंस ने इसकी तस्वीर को शेयर कर दावा किया है कि अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए भारत की ये ऑफिशियल जर्सी होगी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]