इजराइल ने लिया हिजबुल्लाह के मिसाइल अटैक का बदला……

एत तरफ गाजा में जहां इजराइल आतंकी संगठन हमास की कमर तोड़ने में लगा है तो वहीं दूसरी तरफ उसे अन्य सामरिक मोर्चों पर भी दुश्मनों से लोहा लेना पड़ रहा है। हिजबुल्लाह की ओर से लगातार इजराइल पर रॉकेट और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं।इन हमलों का जवाब इजराइल की तरफ से भी दिया जा रहा है। इजराइल की ओर से दक्षिण लेबनान के माएस अल जबल शहर में भीषण हवाई हमले किए गए हैं। इन हमलों में चार नागरिकों की मौत हो गई है, कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
