गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी का कांग्रेस पर निशाना…..

गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान और नेपाल में अपने आकाओं के आदेश पर एक हिंदू नेता की हत्या करने और बीजेपी विधायक को धमकी देने की साजिश रचने के आरोप में एक मौलवी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दल को ऐसे व्यक्तियों को ‘प्रेरित’ नहीं करना चाहिए.बीजेपी नेता की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि सत्तारूढ़ दल अपराधों को नियंत्रित करने में अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहा है. सूरत पुलिस ने शनिवार को मौलवी सोहेल अबु बकर तिमोल (27) को पाकिस्तान और नेपाल में बैठै आकाओं के साथ मिलकर सूरत में एक हिंदू संगठन के नेता की हत्या समेत सुदर्शन टीवी के मुख्य संपादक, पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा और तेलंगाना विधायक राजा सिंह को धमकी देने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया.
