मोदी ने कांग्रेस और बीजेडी को निशाने पर लिया…..

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां चुनावी जनसभा में कांग्रेस और बीजेडी को निशाने पर लिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा अमीर है। जनता गरीब है। यह पाप पहले कांग्रेस और इसके बाद बीजेडी के नेताओं ने किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने उमड़े जनसमूह से इस बार आम चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जैसे त्रिपुरा को 30 साल से ज्यादा के कम्युनिस्ट और कांग्रेस के शासन ने तबाह कर दिया। वहां के लोगों ने भाजपा को जिताया और अब त्रिपुरा तेज गति से विकास कर रहा है। उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के लिए बदनाम हो चुका था। हमें मौका दिया योगी जी बैठे और आज उत्तर प्रदेश विकास कर रहा है।
