2019 के बदले 2024 में कितनी बदली BJP की रणनीति…..

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में हैं. ऐसे में भाजपा की ओर से एक-एक प्रत्याशी का चुनाव बेहद सोच समझकर किया गया है.इसमें जातियों का भी खास ध्यान रखा गया है ताकि सभी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जा सके. 2019 के मुकाबले 2024 में भाजपा की रणनीति बदलाव भी देखने को मिला है.भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के मुकाबले 2024 ज्यादा से ज्यादा जातियों को साधने की कोशिश की है. भाजपा उम्मीदवारों की तुलना की जाए तो पार्टी ने पिछले बार के मुक़ाबले इस बार ओबीसी उम्मीदवारों को तवज्जो दी है. साल 2019 में जहां बीजेपी 17 प्रत्याशियों को टिकट दिया था वहीं इस बार ये संख्या कम होकर 16 रह गई है. इसी तरह पिछली बार 14 ठाकुर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था लेकिन इस बार 13 प्रत्याशी उतारे गए हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]