मुंबई इंडियंस पर लटकी तलवार…..

मुंबई इंडियंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला आज यानी 6 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। एमआई की नजरें इस मैच में अपने होम ग्राउंड पर सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने पर भी होगी।आईपीएल 2024 में एमआई 11 में से 8 मैच हारकर चुकी है, अपने होम ग्राउंड पर एमआई ने अभी तक 5 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को सिर्फ दो में ही जीत मिली है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सबसे नीचे है। मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है, मगर आज की हार एमआई को प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह से बाहर कर सकती है।
