लोकसभा क्षेत्र रावटसगंज 80 से भरत लाल कनौजिया व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव 403 दयाशंकर सिंह कोरचो गो.ग.पा. प्रत्याशी घोषित

लोकसभा क्षेत्र रावटसगंज 80 से भरत लाल कनौजिया व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव 403 दयाशंकर सिंह कोरचो गो.ग.पा. प्रत्याशी घोषित

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

सोनभद्र: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. तुलेश्वर सिंह मरकाम जी द्वारा भरत लाल कनौजिया पुत्र पेनवासी -सीताराम कनौजिया निवासी पनारी, ओबरा जिला सोनभद्र को 80 लोकसभा क्षेत्र से गो.ग.पा. का प्रत्याशी घोषित किया गया है। तथा दुद्धी विधानसभा उप चुनाव (403) का प्रत्याशी दयाशंकर सिंह कोरचो पुत्र

तिरुमाल-नवकैलाश कोरचो ग्राम पोस्ट बघाड़ू को (403) जनजाति आरक्षित सीट से गो.ग.पा. का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें की 2005 से 2010 तक भरत लाल कनौजिया पनारी ग्राम पंचायत के कुशल ग्राम प्रधान रहे। तथा 2007 में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं।

05 मार्च 2024 को जिला कार्यालय तेलगुड़वा रामकुमार करियाम कार्यालय सचिव के आवास पर जिला अध्यक्ष रामनरेश पोया के अध्यक्षता में बैठक करके संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह पोया, जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम, जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपच्ची, जिला संगठन मंत्री रामचरित्र नेताम, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल अमर सिंह मरकाम, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ज्ञानी सिंह पोया, दिनेश कुमार भारती, चंद्रशेखर साहनी, विधानसभा संगठन मंत्री श्री राम टेकाम तथा पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]