02 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 नफर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-281/23 धारा 401 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों 01. अनिल पुत्र शंकर हरिजन निवासी वार्ड नं0-01 पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, 02. संतलाल विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी बढौली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 02.05.2024 को माननीय न्यायालय ए.सी.जे.एम./सि.ज.सी.डि. एफ.टी.सी. सोनभद्र द्वारा *अभियुक्तों को स्वेच्छा से जुर्मस्वीकारोक्ति के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि व 1000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 10 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]