सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर फर्जी आईडी चलाने वाले हो जाये सावधान

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर फर्जी आईडी चलाने वाले हो जाये सावधान ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – लोकसभा चुनाव के दौरान जिले स्तर पर गठित सोशल मीडिया सेल के माध्यम से जातिगत वैमनस्य फैलाने व धार्मिक उन्माद भड़काने वालों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है, ताकि किसी तरह से माहौल खराब नहीं हो सके। पुलिस लगातार सोशल साइट्स पर अकाउंट्स हैंडल करने वाले लोगों पर निगरानी रखे हुए है। आपत्तिजनक संदेश, किसी पार्टी के विरोध में भडकाऊ संदेशाें पर भी नजर रखी जा रही है।
चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जातिगत वैमनस्य फैलाने व धार्मिक उन्माद भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह या धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करेगी जो सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक मैसेज पर लाइक या कमेंट या उन्हें शेयर करते हैं और ऐसे मैसेज को अपनी आईडी से आगे फॉरवर्ड करते हैं। सेल के जरिए अब फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप ग्रुपों पर विशेष नजर रखी जा रही है। वहीं फर्जी आईडी बनाकर चुनाव के दौरान जो लोग अराजकता फैलाते हैं और ऊलजुलूल पोस्ट कर माहौल खराब करते हैं उनके उपर भी निगहबानी तेज हो गई है नगर में कुछ फर्जी आईडी बनाकर चुनावों के दौरान जो लोग उटपटांग पोस्ट करते हैं अब वे सावधान हो जाएं क्योंकि चोपन पुलिस ऐसी फर्जी आईडी पर विशेष नजर रखे हुए है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]