घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में जमकर लाठियां चली जिसमें 7 गंभीर रूप से घायल

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में जमकर लाठियां चली जिसमें 7 गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में जमकर लाठियां चली जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से तीन को गंभीर चोटें आने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार खुटहां गांव में खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पट्टीदारों में विवाद हो गया। बताया गया कि एक पक्ष का ट्रैक्टर दूसरे पक्ष के भिंडी के खेत में चला गया। मना करने पर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के साथ लाठी डंडे से जमकर मारपीट की। इस मारपीट में एक ही पक्ष से खुटहा गांव निवासी कविता (21), आरती (25), दुलारी (50), पूजा (20), सीताराम, अरविंद, कमलेश घायल हो गए। घायलों में सीताराम और कविता कमलेश को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही सभी घायलों को लाकर घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अमरेश के तहरीर पर 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]