रावटसगंज बसपा लोकसभा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम ने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांव में किया, जनसंपर्क
रावटसगंज बसपा लोकसभा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम ने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांव में किया, जनसंपर्क

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
दुद्धी/सोनभद्र! बहुजन समाज पार्टी सोनभद्र के प्रत्याशी एडवोकेट धनेश्वर गौतम ने दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांव में जनसंपर्क किया। आरंगपानी सेक्टर के चांगा ग्राम पंचायत में लोगों से मिले, और उनके दु:ख- सुख में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद हमें मिलता है, तो हम क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेंगे। और यहां के स्थानीय लोगों को फैक्ट्रीयो में रोजगार दिलाने का संकल्प लिया, खनन क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को कम करूंगा। और दुद्धी विधानसभा की मुख्य समस्या जिला बनाने का उसके लिए भी भरसक प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी द्वारा हमें लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। उन्हीं के दिशा निर्देश पर सोनभद्र का विकास करूंगा। जनसंपर्क के दौरान के साथ दुध्दी विधानसभा के प्रभारी राम विचार गौतम , विधानसभा अध्यक्ष संदीप भारती, उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सचिव मोहनलाल पनिका, देव साय उरेती, राधेश्याम मरावी, अमर सिंह खरवार, हरिप्रसाद सलबंधी मंत्री,रवि सिंह खरवार, रामधनी गोंड, शिव संपत गोंड, नाबालिक सिंह गोड, उत्कर्ष गुप्ता, जगजीवन, अरुण कुमार भारती, रामनरेश धरकार, राम जी सोनी, रीचक राम, आदि लोग जनसंपर्क में शामिल हुए, और उन्हें लोकसभा सांसद बनने का निर्णय दिया।
