सवा हेक्टेयर भूमि में ड्रीप सिंचाई सिस्टम का किया उद्घाटन
सवा हेक्टेयर भूमि में ड्रीप सिंचाई सिस्टम का किया उद्घाटन

एम 0 कुमार संबाददाता
ड्रीप सिंचाई विधि से 70 फीसदी पानी का बचत

म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम के पश्चिमी परिसर के सब्जी यूनिट में बुधवार को डेढ़ हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए यू पी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहद रिवुलिस कंपनी का एम एस एग्रीकल्चर ग्रुप के माध्यम से ड्रीप सिंचाई सिस्टम का बटन दबा कर आश्रम के प्रबंधक विमल कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। मौके पर कंपनी के मैनेजिग डायरेक्टर मुलायम सिंह ने बताया की घटते जल स्तर और पानी की कमी को देखते हुए यह सिस्टम लगाया गया है।इससे 70 से 80 फीसदी पानी की बचत होती है।और खेती के पौधो को भरपूर पानी भी मिलता है। उन्होंने बताया कि जो भी किसान इस सिस्टम को लगाना चाहते है वे नियमानुसार 80 से 90 फीसदी छूट पर लगवा सकते है।कंपनी किसान को सिस्टम देने के साथ खेत तक पूरी जानकारी और अन्य सुविधाओं से अवगत कराएगी। मौके पर शुभा प्रेम, केवला दुबे,देवनाथ सिंह,कमला, संगीता , मान मति,उमेश चौबे,रमेश यादव, राम जतन शुक्ला,राजेंद्र यादव,
अविनाश कुमार,आदि उपस्थित रहे।
