सोनभद्र:जवारीडाड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार साइन बोर्ड से टकराकर दंपत्ति सहित घायल, बाल बाल बचा 2 वर्ष का मासूम
सोनभद्र:जवारीडाड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार साइन बोर्ड से टकराकर दंपत्ति सहित घायल, बाल बाल बचा 2 वर्ष का मासूम
टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला –चोपन थाना अंतर्गत वाराणसी शक्तीनगर राजमार्ग स्थित जवारीडाड़ क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चेवरोन साइन बोर्ड में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार दम्पति घायल हो गए और एक मासूम बाल बाल बच गया।

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की दोपहर में चोपन थाना अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित जवारीडाड़ क्षेत्र में डाला से गुरमूरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे चेवरोन साइन बोर्ड में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार दम्पति हरिशंकर 32 वर्ष पुत्र बुद्धिराम खरवार व सोनी 27 वर्ष पत्नि हरिशंकर निवासीगण कैम्हापान, पनारी घायल हो गए और साथ मे सवार 2 वर्ष का मासूम बाल बाल बच गया। दोनो घायलों को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरमुरा भेजा गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
