केरल अध्यक्ष के. सुरेंद्रन वायनाड सीट से सीधे राहुल गांधी को टक्कर देंगे……

भारतीय जनता पार्टी के केरल अध्यक्ष के. सुरेंद्रन वायनाड सीट से सीधे कांग्रेस के राहुल गांधी को टक्कर देंगे. बीजेपी ने अपनी पांचवी लिस्ट में के. सुरेंद्रन को वायनाड सीट से टिकट दिया है.इस तरह यह फाइनल हो गया है कि राहुल गांधी और सुरेंद्रन के बीच सीधी टक्कर होगी. राहुल गांधी वायनाड से निवर्तमान सांसद हैं और उनका वहां से लड़ना तय है. दूसरी ओर वे अमेठी सीट से चुनाव लडेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फाइनल नहीं हुआ. 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में स्मृति ईरानी चुनाव लड़ी थीं और उन्होंने राहुल गांधी को अमेठी से हरा दिया था. इसी कारण बीजेपी ने वायनाड से के सुरेद्रन के रूप में मजबूत उम्मीदवार उतारा है.
