जयपुर सीट से टिकट वापस लिए जाने पर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा बोले- ‘पार्टी चाहती थी कि मैं……

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान की जयपुर सीट पर सुनील शर्मा को उम्मीदवार बनाया था. कथित तौर पर ‘द जयपुर डायलॉग्स’ से जुड़े सुनील शर्मा का नाम सामने आते ही विवाद शुरू हो गया.इसके बाद कांग्रेस का उनका नाम वापस लेना पड़ा. अब इस पर सुनील शर्मा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी को मना किया था कि मेरी चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है.सुनील शर्मा ने कहा, “मैं कभी किसी पद के लिए कांग्रेस में नहीं आया. पार्टी चाहती थी कि मैं चुनाव लड़ूं. पार्टी के सभी नेताओं ने मुझसे कहा कि उन्हें चुनाव लड़ना है. मैंने पार्टी का टिकट नहीं मांगा था, मैं जिम्मेदारी से ये बात कहना चाहता हूं. बल्कि शुरूआती दौर में तो मैंने उन्हें मना किया था कि मैं चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं रखता.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]