दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी बढ़ने लगी…..

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब गर्मी बढ़ने लगी है. हालांकि सुबह शाम के मौसम में नरमी जरूर है, लेकिन धूप निकलने के साथ बढ़ने वाला तापमान लोगों को गर्मी एहसास करा रहा है.यही वजह है कि लोगों के गर्म कपड़ों को अलविदा कह दिया है. इसके साथ ही घरों में पंखों की भी शुरुआत हो चुकी है, जबकि गर्मी के तेवर देखते हुए लोगों ने कूलर-एसी चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस क्रम में कल यानी शनिवार को दिल्ली में टेंपरेचर 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जो एवरेज मैग्जीमम टेंपरेचर से ज्यादा है. इसके साथ ही शनिवार का दिन इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा.
