केजरीवाल का संदेश लेकर आईं पत्नी सुनीता……

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 दिनों की ईडी की कस्टडी में भेजे जाने के बाद अब उनकी पत्नी सुनीता उनका संदेश लेकर आई हैं। उन्होंने केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए कहा है कि केजरीवाल अपना 1000 रुपए वाला वादा जरूर पूरा करेंगे।सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया। मैं अदर रहूं या बाहर, हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरा जीवन संघर्ष के लिए ही हुआ है। उन्होंने कहा, आज तक मैंने बहुत संघर्ष किया है, आगे भी करना है, इसलिए इस गिरफ्तारी से हैरानी नहीं हो रही। हमें मिलकर भारत को फिर से महान बनाना है। भारत के अंदर और बाहर ढेर ऐसी शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर कर रही हैं। हमें सचेत रहकर इन्हें हराना है।
