अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस नेता ने मांगा इस्तीफा……

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं.सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे की मांग की है. निरुपम ने कहा कि नैतिकता के आधार पर केजरीवाल को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.’संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने जीवन के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं. इंसानियत के नाते उनके प्रति सहानुभूति है. कांग्रेस पार्टी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से समर्थन दिया है, लेकिन वे भारतीय राजनीति में नैतिकता की जो नई परिभाषा लिख रहे हैं, उसने मुझे यह पोस्ट लिखने के लिए मजबूर कर दिया.’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]