सोनभद्र:तेज रफ्तार ट्रक ने मार्ग डायवर्सन पॉइंट बूथ में मारा टक्कर, ड्यूटी पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड ने भाग कर बचाई जान
सोनभद्र:तेज रफ्तार ट्रक ने मार्ग डायवर्सन पॉइंट बूथ में मारा टक्कर, ड्यूटी पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड ने भाग कर बचाई जान

टी,.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
(डाला- सोनभद्र) –स्थानीय चौकी क्षेत्र के शहीद स्थल के पास मार्ग डायवर्सन पॉइंट पर बने बूथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया ,ड्यूटी पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड ने भाग कर बचाई अपनी जान ।
मिली जानकारी के अनुसार बीती बृहस्पतिवार की रात वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित डाला शहीद स्थल के पास मार्ग डायवर्सन पॉइंट पर बने बूथ को तेलगुड़वा से डाला की तरफ आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर बूथ पर चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया जिससे बूथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । तेज गति से आ रही ट्रक को ड्यूटी पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड जसवंत सिंह ने अपनी तरफ आता देख वहा से भाग कर सुझबुझ से अपनी जान बचा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना घटित होने से टल गया । टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दिया । सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी रही ।
