01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा
श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत जनपद सोनभद्र के मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आर्म्स एक्ट में 01 नफर अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा दी गयी सजा –

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कॉन्विक्शन” के तहत प्रदेश में घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने एवं अपराधियों को मा0 न्यायालय में अधिकाधिक सजा कराये जाने हेतु विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्वक निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण तथा मा0 न्यायालय में सघन पैरवी हेतु प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाए जाने के लिए निर्देशित कार्य योजना के क्रम में मॉनिटरिंग सेल/थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-660/2013 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त *अवधेश कुमार पुत्र मेवालाल,* निवासी से0नं0-06सी, 274 ओबरा कॉलोनी, सोनभद्र के विरुद्ध लगातार किये गये प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 16.03.2024 को माननीय न्यायालय सी.जे.एस.डी./एफ.टी.सी. सोनभद्र द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को *जेल में बितायी गयी अवधि व न्यायालय उठने तक की अवधि व 2500 रुपये के अर्थदण्ड* से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड राशि अदा न करने पर 15 दिवस का अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया जाएगा।
