इंडियन बैंक का सर्वर डाउन जनता परेशान
इंडियन बैंक का सर्वर डाउन जनता परेशान

राजेश तिवारी (सं वाददाता)
कचनरवा (सोनभद्र) – कोन थाना क्षेत्र के कच न र वा इंडियन बैंक का सर्वर लगातार दो दिनों से फेल होने का सिलसिला अनवरत जारी है जिसे बैंक से संबंधित कार्य बाधित हो जा रहा है वहीं दूसरी ओर शाखा के आसपास दर्जनों गाँवों के लोगों को धन निकासी /जमा करने में दो दिनों से घंटो इंतजार करने के बाद भी सर्वर काम न करने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसे ग्रामीणों में काफी आक्रोश ब्याप्त है। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने बैंक के उच्चा धिकारिओं से मांग किया है बैंक से संबंधित सर्वर को तत्काल ठीक कराया जाय।
