धुमा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नवयुवक कमेटी के द्वारा विशाल मेला का हुआ आयोजन
धुमा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नवयुवक कमेटी के द्वारा विशाल मेला का हुआ आयोजन

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र / स्थानीय थाने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमा के पंचायत भवन ग्राउंड में स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर बीते कई वर्षों से आदर्श नवयुवक कमेटी व श्रवण सिंह गोंड नि०व० प्रदेश उपाध्यक्ष जनजातिय मोर्चा (भा.ज.पा.) नि०व० सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा विशाल मेला का आयोजन

व भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम आज दोपहर के बाद मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीन सिंह अतिथि सुषमा गोंड जिला पंचायत सदस्य, राजन चौधरी, डॉक्टर गौरव सिंह,रमीज आलम,शिला मरावी ,विपुल शुक्ला, गणेश जायसवाल शेषमनी चौबे,मनीष मद्धेशिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी,सुमीत सोनी,रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।

वहीं देवी जागरण कार्यक्रम मुख्य कलाकार- प्रियंका पाण्डेय (बनारस भोजपुरी गायिका) मंटू निराला सुर संग्राम विजेता 2023 झारखण्ड शशि श्रीवास्तव भोजपुरी गायक डाल्टेनगंज द्वारा एक से बढकर गाना की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया हजारों कि संख्या में लोग उपस्थित थे मेले में बच्चों का खिलौना ,गुड वाली जलेबी मिठाई आदि कि दुकानें लगाईं गयी थी इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मुसाफिर भारती संरक्षक राम प्रसाद यादव,जितेन्द्र कुमार यादव उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह गोंड कोषाध्यक्ष, दिनेस पाल सचिव,जवाहिर अगरिया,शिव कुमार यादव,उमेश गुप्ता, सहित विंढमगंज पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
