बेलहत्थी: रानीताली आमी संपर्क मार्ग रेलवे पुलिया के नीचे तालाब में हुआ तब्दील, राहगिरो का चलना हुआ दुश्वार
बेलहत्थी: रानीताली आमी संपर्क मार्ग रेलवे पुलिया के नीचे तालाब में हुआ तब्दील, राहगिरो का चलना हुआ दुश्वार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के रानीताली आमी संपर्क मार्ग रेलवे प्रशासन की लापरवाही से खरछनवा रेलवे पुलिया के नीचे एवं कोडरी पुलिया के नीचे चल जमाव होने के कारण गड्ढे, तालाब में तब्दील हो जाने से राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है।

कोडरी, खरछनवा, रजनी, बड़वान लालीमाटी जाने का वही एकमात्र संपर्क मार्ग है। जो पुलिया के नीचे गुड़ीहवानाला पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुका है। आए दिन बाइक सवार एवं छोटे-छोटे मासूम बच्चे विद्यालय जाते समय गिरकर के चोटिल हो जा रहे हैं। कोडरी पुलिया के नीचे से होकर कोडरा, रानीताली के लोग साप्ताहिक बाजार करने उसी रास्ते से जाते हैं।

रानीताली आमी संपर्क मार्ग में कुंज बिहारी सिंह के घर के पास पुलिया के नीचे भी जल जमाव से राहगीर परेशान है वही शादी विवाह का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण काफी चिंतित है । कुंज बिहारी सिंह, राजेश कुमार भारती, रामकिशन, शिवकुमारी देवी, श्याम सुंदर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह आदि ने रेलवे विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब संपर्क मार्ग रेलवे पुलिया के नीचे रपता बनाकर जल निकासी करने की मांग की है।
