महुली में चल रहे राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिवाजी क्रिकेट क्लब दुद्धी व रेड राइडर क्रिकेट क्लब विंढमगंज के बीच मैच खेला गया

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली में चल रहे राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिवाजी क्रिकेट क्लब दुद्धी व रेड राइडर क्रिकेट क्लब विंढमगंज के बीच मैच खेला गया।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

सर्वप्रथम रेड राइडर क्लब विंढमगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाजी क्रिकेट क्लब दुद्धी की टीम ने 12 ओवर में 74 रन बनाए तथा जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड राइडर क्लब विंढमगंज की टीम ने 10 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मैच जीत लिया।आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेड राइडर क्लब विंढमगंज के प्रिंस को दिया गया जिन्होंने तीन विकेट चटकाए तथा 11रन बनाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]