अमवार कनहर व पागन नदी बांध के नीचे संगम तट पर भगवान भोलेनाथ के मूर्ति का हुआ स्थापना
अमवार कनहर व पागन नदी बांध के नीचे संगम तट पर भगवान भोलेनाथ के मूर्ति का हुआ स्थापना।
बड़े विधि विधान से पूछे गए भोलेनाथ शंकर भगवान भोलेनाथ

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
(अमवार सोनभद्र )अमवार क्षेत्र के बहुचर्चित कनहर सिंचाई परियोजना बांध पुल के नीचे आज भगवान भोलेनाथ की मूर्ति काशी क्षेत्र से आए विद्वान प्रकाण्ड ब्राह्मण एवं संतों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ महाकालेश्वर तीनों लोक के स्वामी महादेव, भोलेनाथ की मूर्ति का स्थापना कनहर नदी के पावन संगम तट अमवार व सुंदरी के बीच बन रहे बांध के ठीक नीचे मूर्ति स्थापित किया गया। इसके उपरांत भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ ।भगवान भोलेनाथ की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के यजमान संजय गिरी एवं उनकी पत्नी पूजा गोस्वामी को बनाई गये, मंदिर निर्माण में सिंचाई विभाग व एचइएस अमवार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित सनातनियों का विशेष सहयोग और योगदान मिला, जिससे यह पुनीत कार्य सफल हो सका जिसमें विशेष योगदान ईश्वरी प्रसाद निराला योगेश कुमार गुप्ता अरुण त्रिपाठी राजकुमार गिरी पवन गुप्ता दयानंद रामभरोस प्रजापति गुलाब यादव रामचंद्र प्रजापति मनजीत जायसवाल विनोद जायसवाल प्रेम गुप्ता संतोष यादव सहित अन्य भक्तों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
