क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खेवन्डा तथा गयघाट के जंगलो में की गयी सघन कॉम्बिंग

क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खेवन्डा तथा गयघाट के जंगलो में की गयी सघन कॉम्बिंग

जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खेवन्डा तथा गयघाट के पहाड़ी/जंगली इलाकों में सघन कॉम्बिंग की गयी । काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]