राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश……

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि दिल्ली में सुबह के समय ठंड बनी रहेगी और दिन में आशिंक तौर पर हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। वहीं, 14 फरवरी को बारिश होने के आसार बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
