शेयर मार्केट में मायूसी, सेंसेक्स 71200 के करीब…..

शेयर मार्केट की शुरुआत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अच्छी रही। सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 71722 और निफ्टी 18 अंक ऊपर 21800 के लेवल पर खुला।शुक्रवार को सेंसेक्स 167.06 अंक बढ़कर 71,595.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 64.55 अंक बढ़कर 21,782.50 पर बंद हुआ था।अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट में गिरावट है। सेंसेक्स 378 अंकों की गिरावट के साथ 71216 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स पर विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा इन्फोसिस और सन फार्मा को छोड़ सभी सटॉक्स लाल निशान पर हैं। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगा चुका है। निफ्टी 113 अंक नीचे 21668 पर ट्रेड कर रहा है।
