ZOMATO पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली कोर्ट ने जारी किया समन……

दिल्ली की एक अदालत ने एक दीवानी मामले में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऐप जोमैटो को समन जारी किया है।इस दीवानी मामले में कंपनी को राष्ट्रीय राजधानी में ‘प्रतिष्ठित रेस्तरां’ से उपयोगकर्ताओं को ‘गर्म और प्रामाणिक भोजन’ मंगाने संबंधी सेवाओं को रोकने का आदेश देने की मांग की गई है।अदालत गुरुग्राम निवासी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में दावा किया गया था कि जोमैटो अपनी उप-श्रेणी ”दिल्ली के लीजेंड्स’ के तहत प्रसिद्ध रेस्तरां से ताजा भोजन मुहैया कराने की ‘झूठी और फर्जी’ सेवाओं को जारी रखे है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]