उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की……

उत्तराखंड के हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने उपद्रवियों की पहचान कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से थाने से लूटी 7 पिस्टल और 99 कारतूस बरामद किए हैं.हिंसक घटनाओं में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि 25 में से ज्यादातर उपद्रवियों को नैनीताल जिले की सीमा के अंदर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम ने यह भी बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश की गई थी, जहां से कई नामजद आरोपियों के गिरफ्तार किया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]