CM केजरीवाल के दिल्ली की सातों सीटें जीतने के दावे पर BJP का तंज……

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को यहां की सभी सात लोकसभा सीटों पर विजयी बनाएगी. सीएम केजरीवाल के इस दावे से इंडिया गठबंधन में साफ तौर पर बिखराव नजर आ रहा है.वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस दावे को मुंगेरीलाल के सपने जैसा बताया है. साथ ही बीजेपी आप पर कांग्रेस को धोखा देने का आरोप लगा रही है.सीएम केजरीवाल के दिल्ली की सभी सात सीट जीतने के दावे पर तंज कसते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा “अंततः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी अपेक्षा के अनुसार कांग्रेस को धोखा दे ही दिया. साथ ही उनका ऐसा दावा करना शायद मुंगेरीलाल को भी विस्मित कर दे. उन्होंने कहा कल तक जो सीएम केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन कर भी एक या दो सीट जीतने की बात करते थे. वह अब अकेले जीतने का दावा कर खुद का मजाक उड़वा रहे हैं.”
