प्रियांश आर्य के धमाकेदार शतक लगाने की खुशी में विंढ़मगंज में पासवान समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई
प्रियांश आर्य के धमाकेदार शतक लगाने की खुशी में विंढ़मगंज में पासवान समाज के लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरतीडोलवा के शिव मंदिर के पास आज प्रातः युवा खिलाड़ी के धमाकेदार शतक से खुशी जाहिर करते हुए युवा खिलाड़ियों व पासवान समाज के लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और खुशी जाहीर किया बता दे की प्रियांश आर्य आईपीएल 2025 में शतक बनाने वाले दूसरे

बल्लेबाज़ बन गए जब उन्होंने मुल्लांपुर में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के घरेलू मैच में 42 गेंदों में 103 रन बनाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक था और यह सिर्फ़ 39 गेंदों पर बना। गौर करें तो पासवान समाज का उभरता हुआ युवा क्रिकेटर प्रियांस आर्य फतेहपुर उप्र0 के रहने वाले आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब के तरफ सें खेलते हुये, चेनई सुप्रकिंस के खिलाफ ओपनर बल्लेबाज के तौर पर 42 बाल 7 चौके और 9 छक्के लगाकर

103 रन कि विस्फोटक पारी खेलकर नया कृतिमान स्थापित करने के उपलक्ष मे,अखिल भारतीय पासवान समाज के विंढमगंज दुद्धी सोनभद्र क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने एक बैठक की और प्रियांस आर्य के क्रिकेट में अपना नाम रोशन करने के उपलक्ष्य में अपने पासवान समाज के सम्मानित लोगो को मिठाई खिलाकर खुशियाँ का इजहार किया और कहा कि प्रियांस आर्य को क्रिकेट कि क्षेत्र मे अपनी बुलंदी हासिल करने के लिए, हम सभी पासवान परिवार उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हैं कि जल्द सें जल्द भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिसा बनकर समाज का नाम रोशन करे। ताकि हम सभी भी गौरवान्वित महसूस कर सकें इस मौके पर डॉ राकेश पासवान, सुरेंद्र पासवान ,श्रवण पासवान,, कृपाशंकर पासवान, विनोद पासवान,, महेंद्र,, मुन्ना पासवान,, अशोक पासवान,, नितेश,, मनोज पासवान,, पिंटू पासवान,, गिरवर पासवान, सूर्य प्रकाश सिंह, मंजेश पासवान, रितेश रामचंद्र,एवं अन्य पासवान परिवार के लोग उपस्थित रहे
