गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल महाकुम्भ नगर पहुंचे, प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया स्वागत

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह महाकुम्भ नगर पहुंचे। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का स्वागत किया।गुजरात के मुख्यमंत्री स्टेट एयरक्रॉफ्ट से सुबह नौ बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री बड़े हनुमान जी का दर्शन करेंगे। इसके बाद गुजरात पैविलियन भ्रमण और कुम्भ स्नान करेंगे। दोपहर 3.30 बजे गुजरात सरकार की राजकीय वायुयान से गुजरात वापस लौटेंगे। मणिपुर के मुख्यमंत्री वीरेंद्र सिंह और हरियाणा मु्ख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को संगम स्नान किया था। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शाम 4:40 बजे दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष से आएंगे। उप मुख्यमंत्री महाकुम्भ का भ्रमण करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]