थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो मो0सा0 व एक स्कूटी व एक चोरी के मो0सा0 का इंजन बरामद-
थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो मो0सा0 व एक स्कूटी व एक चोरी के मो0सा0 का इंजन बरामद-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निखिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व मे चौ0प्र0 सीतमसराय उ0नि0 श्री शिवभंजन प्रसाद मय हमराहियान द्वारा दिनांक 07.09.2026 को थाना नेवढ़िया पर पंजीकृत मु0अ0स0 223/26 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्तगण 1. साहिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र रमेशराजभर नि0 आशापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर 2. विनोद ठठेरा पुत्र स्व0 राधेश्याम ठठेरा नि0 पुरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर सीतम सराय नई पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की दो मो0सा0 व एक स्कूटी व एक चोरी के मो0सा0 का इंजन बरामद किया गया, अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय भेजा गया है, आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 05.09.2026 को वादी मुकदमा श्री धनन्जय राजभर पुत्र स्व0 जवाहर राजभर निवासी जीतापुर उसराँव थाना नेवढिया जनपद जौनपुर उपस्थित थाना आकर लिखित तहरीर दिये कि मेरे लड़के की दो पहिया वाहन अपाची संख्या UP 62 AW 8327 को सीतमसराय बाजार दिनेश सेठ के दुकान के बगल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 223/26 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. साहिल कुमार उर्फ गोलू पुत्र रमेशराजभर नि0 आशापुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
2. विनोद ठठेरा पुत्र स्व0 राधेश्याम ठठेरा नि0 पुरेव थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 223/26 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस थाना नेवढिया जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 382/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
