थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कुंवर अनुपम सिंह श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जलालपुर सत्येन्द्र विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 नन्दकुमार राय मय हमराह हे0का0 रामपैत कन्नौजिया एवं रि0का0 सदानन्द यादव द्वारा अभियुक्त मनीष कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 प्रेमनारायण मिश्रा निवासी ग्राम मिसीरपुर, थाना जाफराबाद, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 29 वर्ष को सिरकोनी स्टेशन माल गोदाम के पास, बहद ग्राम कादीपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 983 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जलालपुर पर मु0अ0सं0 398/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. मनीष कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 प्रेमनारायण मिश्रा निवासी ग्राम मिसीरपुर, थाना जाफराबाद, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 29 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. कुल 983 ग्राम नाजायज गांजा।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 398/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
