सीआईएसएफ फायर विंग ने स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा की जानकारी
सीआईएसएफ फायर विंग ने स्कूली बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा की जानकारी
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

विवेकानन्द सीनियर सेकेण्डरी स्कूल विद्युत विहार कॉलोनी एन.टी.पी.सी शक्ति नगर में दिनांक 25/08/2026 को सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी शक्ति नगर फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 594 छात्र-छात्राओं और 23 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कमांडेंट सीआईएसएफ श्री विवेक आर्या के दिशा निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट/अग्नि तरुण दत्ता एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को आग लगने के कारण, आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार एवं उनके उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकास के तरीकों के बारे में प्रायोगिक रूप से बताया गया। छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रदर्शन कर जानकारी प्रदान की गई एवं आने वाले त्योहारों में पटाखे छोड़ने में ली जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य ने सीआईएसएफ फायर विंग को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
