कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? खाते में 2000 पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये सीधे भेजती है।

यह रकम 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है।

पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। उस समय 9.44 करोड़ किसानों के खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये भेजे गए थे। अब 24वीं किस्त को लेकर किसानों की नजर अक्टूबर 2026 पर है। हालांकि सरकार ने अभी इसकी पक्की तारीख घोषित नहीं की है।

अक्टूबर में आ सकती है 24वीं किस्त

पीएम किसान योजना की किस्त हर चार महीने में जारी होती है। योजना के मुताबिक साल में तीन बार किसानों के खातों में पैसे भेजे जाते हैं। इनमें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की अवधि शामिल है। इसी व्यवस्था को देखते हुए पीएम किसान की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी केंद्र सरकार की ओर से किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। किस्त का फायदा लेने के लिए किसानों को अपनी पात्रता के साथ ई-केवाईसी, लाभार्थी स्थिति और बैंक से जुड़ी जानकारी भी जांच लेनी चाहिए।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा तीन बराबर किस्तों में मिलता है। हर चार महीने में किसान के बैंक खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं।

इस योजना की घोषणा 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे शुरू किया। यह योजना अब दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजनाओं में शामिल है।

ई-केवाईसी पूरी करने के बाद किसान पीएम किसान पोर्टल के अपनी स्थिति जानें वाले हिस्से से इसकी जानकारी देख सकते हैं। लाभार्थी स्थिति में वित्त वर्ष के हिसाब से भी ई-केवाईसी की जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि ई-केवाईसी पूरी होने के तुरंत बाद उसका रिकॉर्ड लाभार्थी स्थिति में दिखाई देना जरूरी नहीं है। योजना के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, जानकारी अपडेट होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

किन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ?

पीएम किसान की किस्त पाने के लिए किसान को योजना की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। मुख्य शर्तें इस तरह हैं:

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए।
  • उसे हर महीने 10,000 रुपये या उससे ज्यादा पेंशन पाने वाला सेवानिवृत्त व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • किसान ने आयकर दाखिल नहीं किया हो।
  • जमीन किसी संस्थागत भूमि धारक के नाम पर नहीं होनी चाहिए।

ऐसे चेक करें लाभार्थी स्थिति

किसान यह भी देख सकते हैं कि उनके नाम पर किस्त की स्थिति क्या है।

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अपनी स्थिति जानें विकल्प पर ।
  • अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • जानकारी प्राप्त करें विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर आपकी लाभार्थी स्थिति दिखाई देगी।

लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?

किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में है या नहीं।

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • लाभार्थी सूची वाले विकल्प पर जाएं।
  • राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड और गांव की जानकारी चुनें।
  • रिपोर्ट प्राप्त करें पर ।
  • इसके बाद संबंधित गांव की लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

किसी तरह की परेशानी होने पर किसान पीएम किसान की हेल्पलाइन 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान के लिए आवेदन कैसे करें?

जो पात्र किसान अभी तक योजना में पंजीकृत नहीं हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • नए किसान का पंजीकरण विकल्प पर ।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा भरें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

ऐसे में 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अभी से अपनी ई-केवाईसी, लाभार्थी स्थिति और सूची में नाम की जांच कर लेना जरूरी है, ताकि किस्त जारी होने के समय किसी जरूरी प्रक्रिया की कमी के कारण भुगतान अटकने की समस्या न हो।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]