थाना पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद-
थाना पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज *श्री श्रीनिवास पाण्डेय* के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा *चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई *02 जोड़ी पायल, 01 सोने का लॉकेट एवं करीब 02 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार* बरामद किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना पन्नूगंज पर आवेदिका *जिरवंती पत्नी योगेंद्र निवासी तेलाड़ी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र* द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर *02 जोड़ी पायल, 01 सोने का लॉकेट एवं 200 रुपये* चोरी कर लिए गए हैं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर *मु0अ0सं0-158/26 धारा 305 बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आवेदक *दीपक कुमार मौर्य पुत्र रामकेश निवासी एलाही, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र*, टेक्नीशियन जियो टावर द्वारा तहरीर दी गई कि जियो टावर का *कॉपर का तार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटकर चोरी* कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पन्नूगंज पर *मु0अ0सं0-159/26 धारा 303(2) बीएनएस* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*कृत कार्यवाही-*
उक्त दोनों घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना पन्नूगंज पुलिस टीम गठित की गई। दिनांक *28.08.2026* को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0-158/26* में अभियुक्त *दीपक कुमार पुत्र बबुनदर निवासी पन्नूगंज, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष* को *तेलाड़ी मोड़, ग्राम तेलाड़ी* से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी से *02 जोड़ी पायल एवं 01 सोने का लॉकेट* बरामद हुआ।
वहीं *मु0अ0सं0-159/26* में पुलिस टीम द्वारा *सिकड़हवा पुल, भुसौलिया, ग्राम भुसौलिया* से अभियुक्तगण *मनीष कुमार एवं प्रह्लाद गुप्ता* को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त आपस में चोरी किए गए कॉपर तार की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। अभियुक्तों के कब्जे से करीब *02 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार* बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
*1. नाम :* दीपक कुमार
*पिता का नाम :* बबुनदर
*उम्र :* करीब 25 वर्ष
*निवासी :* पन्नूगंज, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
*2. नाम :* मनीष कुमार
*पिता का नाम :* महेंद्र
*उम्र :* करीब 26 वर्ष
*निवासी :* डुमरिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
*3. नाम :* प्रह्लाद गुप्ता
*पिता का नाम :* मोहन लाल गुप्ता
*उम्र :* करीब 23 वर्ष
*निवासी :* ब्लॉक रोड रामगढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
*बरामदगी का विवरण-*
* 02 जोड़ी पायल।
* 01 सोने का लॉकेट।
* करीब 02 किलो 900 ग्राम कॉपर का तार।
*गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 *श्रीनिवास पाण्डेय*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 *शशिकांत सिंह*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 *अमरजीत यादव*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 *राघोवेन्द्र सरकार*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
5. का0 *रोहित यादव*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
6. उ0नि0 *अवधेश सिंह*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
7. का0 *कामता प्रसाद*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
8. का0 *कीर्ति कुमार*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
9. का0 *अनूप कुमार*, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
