सिंगरौली में जीरो टॉलरेंस अभियान का असर, दो वाहन जब्त; सड़क सुरक्षा के लिए विशेष पहल
सिंगरौली में जीरो टॉलरेंस अभियान का असर, दो वाहन जब्त; सड़क सुरक्षा के लिए विशेष पहल
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

सिंगरौली। जिला कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मालवाहक एवं यात्री वाहनों की सघन जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक MP 53 HA 2233 एवं MP 66 H 2013 में अनियमितता पाए जाने पर दोनों वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल
अतिवृष्टि एवं कम दृश्यता को देखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर व्यापक रूप से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे रात्रि में उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।
परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश में नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है।
शासकीय कार्य में बाधा पर होगी वैधानिक कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान अनावश्यक विवाद, अनर्गल वीडियो, ब्लैकमेलिंग, शासकीय कार्य में बाधा अथवा कर्मचारियों से अभद्रता स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई एवं आवश्यकता पड़ने पर FIR दर्ज कराई जाएगी।
किसी भी विभागीय कार्रवाई पर आपत्ति या शिकायत होने पर संबंधित व्यक्ति RTO चेक पॉइंट सिंगरौली कार्यालय में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक उपस्थित होकर अपनी बात रख सकता है।
₹11.34 लाख राजस्व एकत्रित
परिवहन विभाग द्वारा अगस्त माह में आज दिनांक तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से ₹11,34,000/- (ग्यारह लाख चौंतीस हजार रुपये) का शासकीय राजस्व एकत्रित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि जीरो टॉलरेंस अभियान एवं सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी रहेगा।
