केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, मिस यूनिवर्स इंडिया पेजेंट का तीसरा एडिशन था, जो 23 अगस्त 2026 को राजस्थान के जयपुर में जी स्टूडियोज़ में होस्ट किया गया था. केरल की कैजिया लिज मेजो ने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ का ताज अपने नाम किया.
इस कंप्टीशन में 52 हसीनाओं ने पार्टिसिपेट किया था.
केरल कीकैजिया लिज मेजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026
बता दें कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की अनाउंसमेंट रात 2.30 बजे की गई थी.टॉप 5 फाइनलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की काजियाह लिज मैजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और उतराखंड की अनुभा वशिष्ठ पहुंची थी.
फाइनल राउंड में 40 सेकेंड में अपने क्लोजिंग रिमार्क पेश करने के चैलेंज में केरल की कैजिया लिज मेजो ने बाजी मारी और मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम कर लिया. मनिका विश्वकर्मा ने कैजिया लिज मेजो को ताज पहनाया. अब मेजो, प्यूर्टो रिको में नवंबर 2026 में होने वाले मिस यूनिवर्स 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.
वहीं तमिलनाडु की वैष्णवी और कैजियो लिज मैजो के बीच बराबर की टक्कर हुई थी. दोनों टॉप 2 में पहुंची थीं. हालांकि कैजियो सफल रही. वहीं वैष्णवी फर्स्ट रनरअप रहीं. जबकि गुजरात की अनुश्री अनुश्री सतवालेकर सेकंड रनरअप रहीं. वहीं थर्ड रनर अप महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव रहीं. चौथी रनरअप उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ रहीं.
कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 कैजिया लिज मेजो?
कैजिया लिज मेजो 19 साल की लॉ स्टूडेंट, मॉडल और ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं. इससे पहले वे ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं और फर्स्ट रनर-अप रहीं थीं. वे नेशनल ‘मिस यूनिवर्स इंडिया’ 2026 का खिताब जीतने से पहले ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं.
