थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

दिनांक 21.08.2026
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल नेतृत्व में थाना शाहगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-293/2026, धारा 137(2), 87 व 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 से संबंधित नामजद अभियुक्त मोहम्मद शहबाज पुत्र मोहम्मद शमीम, निवासी काशीराम आवास, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर को आज दिनांक 21.08.2026 को समय 09:00 बजे रेलवे स्टेशन शाहगंज से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)(ड) भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं धारा 5J(ii) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे संबंधित माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.मोहम्मद शहबाज पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी काशीराम आवास थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 293/2026 धारा-137(2),87,61(2),64(2)ड भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5(J)(ii) पॉक्सो एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 दिनेश कुमार सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 ओम प्रकाश पांडेय मय पुलिस टीम थाना शाहगंज

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]