थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता साइबर ठगी के शिकार आवेदक की ₹3,10,000/-
थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता
साइबर ठगी के शिकार आवेदक की ₹3,10,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई
साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार आवेदक की ₹3,10,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस कराई गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
आवेदक अनुराग मिश्रा, निवासी औड़ी मुड़िलाडीह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र द्वारा Cybercrime.gov.in के माध्यम से थाना रॉबर्ट्सगंज पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के माध्यम से आवेदक द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा काम दिलाने के नाम पर ₹3,10,000/- RTGS के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए गए, परन्तु आवेदक को न तो कोई काम दिलाया गया और न ही धनराशि वापस की गई।
*साइबर टीम द्वारा की गई कार्रवाई—*
आवेदक की शिकायत प्राप्त होने पर थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित कर ट्रांसफर की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹3,10,000/- को होल्ड कराया गया।
धनराशि की वापसी हेतु माननीय न्यायालय से रिलीजिंग ऑर्डर प्राप्त कर ई-मेल के माध्यम से संबंधित बैंक को प्रेषित किया गया। साइबर टीम के निरंतर प्रयास एवं बैंक के सहयोग से दिनांक 20.08.2026 को सम्पूर्ण ₹3,10,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई।
*बरामद/वापस कराई गई धनराशि—*
₹3,10,000/- (तीन लाख दस हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशि।
*धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम—*
1. प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
2. निरीक्षक अपराध दिन्नू प्रसाद यादव,थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
3. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
4. का0 प्रीतम, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र।
* साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।*
