यातायात पुलिस जनपद-जौनपुर यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा स्कूली वाहनों का सत्यापन कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक-
दिनांक—21.08.2026
यातायात पुलिस जनपद-जौनपुर
यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा स्कूली वाहनों का सत्यापन कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक-

आज दिनांक 21.08.2026 को प्रभारी यातायात जौनपुर द्वारा होली चाइल्ड स्कूल, जौनपुर में संचालित स्कूली वाहनों, वाहन चालकों एवं उनके सहायकों का सत्यापन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं सहायकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन की गति नियंत्रित रखने तथा बच्चों को सुरक्षित ढंग से वाहन में बैठाने एवं उतारने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय के

छात्र-छात्राओं को यातायात संकेतों, सुरक्षित रूप से सड़क पार करने, दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
